Wednesday , May 14 2025

आज हो रही है कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी, पढ़िए कौन है लड़के वाले….

[ad_1]

खबर सार, चंडीगढ़:

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की आज शादी हो रही है। उनकी शादी पेशे से वकील शहबाज सिंह से हो रही है और शादी की रस्में जीरकपुर स्थित नाभा साहिब में पूरी की जा रही हैं। इसके बाद विवाह समाहोर यहीं के एक मैरिज पैलस में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में पंजाब के मुख्य मंत्री सहित अन्य कई मंत्रियों और विधायकों के पहुंचने की उम्मीद है।

दरअसल, अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ से पहली बार विधानसभा से चुनाव जीता था। इसके बाद सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। जानकारी के मुताबिक गगन मान का ससुराल परिवार भी राजनिती में है और इस परिवार का भी अपने क्षेत्र में अच्छा रसूख है। शाहबाज सिंह की मां सीलम सोही राजनिती में हैं और उन्होंने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसी तरह इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। दूसरी ओर इनके दादा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा में जगह बनाई थी।

The post आज हो रही है कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी, पढ़िए कौन है लड़के वाले…. first appeared on Khabar Khaas.