Monday , April 21 2025

कल होगी कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

आप सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की कल मोहाली के जीरकपुर कस्बे में स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी हो रही है। जानकारी के मुताबिक उनके घर पर मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम हुआ और आज शाम जागो निकाली जाएगी। बता दें कि ये सारी रस्में चंडीगढ़ के सेक्टर 39 स्थित उनके घर निभाई जा रही हैं। गगन मान की शादी शाहबाज से हो रही है, जो पेशे से वकील हैं। उनका परिवार भी जीरकपुर में ही रहता है।

दरअसल, अनमोल गगन मान ने पंजाबी सिंगर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से राजनीति शुरुआत कर ली। 2022 में उन्हें मोहाली जिले के खरड़ विधानसभा हलके से टिकट मिला और अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को चुनाव में हरा कर विधायक बन गईं।

The post कल होगी कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी first appeared on Khabar Khaas.