[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़:
लोकसभा हलका फिरोजपुर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर सिंह कंबोज के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। कंबोज ने गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जिवां अराई में मतदान के समय ईवीएम मशीन की वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। इस आरोप में गुरुहरसहाय थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी के मुताबिक सोशल मीडिया पर ये वीडियो आने के बाद फिरोजपुर के रिटर्निंग ऑफिसर-सह-उपायुक्त राजेश धीमान ने तत्काल कार्रवाई की और सुरिंदर सिंह कंबोज और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थाना गुरुहरसहाय में मुकदमा नंबर 98 दिनांक 01-06-2024 171 एफआईपीसी, 126 और 132 आरपी एक्ट 1951 के तहत दर्ज किया गया है।