Saturday , January 25 2025

बहबल-कलां बेअदबी मामला: चंडीगढ़ की अदालत में चलेगा इस पुलिस अधिकारी का केस, पढ़ें पूरी खबर….

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

बहबल-कलां गोली कांड के मामले की सुनवाई अब चंडीगढ़ की अदालत में होगी। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने इस केस को यहां तब्दील कर दिया है। इससे पहले ये केस फरीदकोट की अदालत में चल रहा था। इस मामले में आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी चरनजीत शर्मा का केस अब चंडीगढ़ की अदालत में चलेगा। इस मामले में हाईकोर्ट ने फैसला किया है? चरनजीत शर्मा ने अपने खिलाफ दर्ज केसों को पंजाब से बाहर तब्दील करने की मांग की थी। गौरतलब है कि बहबल-कलां बेअदबी मामले के बाद सिख संगत और पुलिस में झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस की ओर से गोलियां चलाईं गईं थी। इस मामले में चरनजीत शर्मा सहित कई पुलिस मुलाजमों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।