Friday , April 19 2024

नाइजीरिया के ठग व नागालैंड की महिला ने NGO संचालक से की 27 लाख की ठगी

देहरादून।घनसाली(टिहरी) निवासी एक व्‍यक्ति से 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले नाइजीरियन नागरिक और एक नागालैंड निवासी महिला को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक़ लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल निवासी घनसाली टिहरी एनजीओ चलाते हैं।लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि पिछले साल इन्हें बैंक अधिकारी बनकर नाइजीरिया का नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर ने फोन किया और ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए 11 करोड़ रुपये देने का लालच दिया। जिनके बुने जाल में लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल फंस गए तथा उसकी बातों में आ गए और उन्होंने अलग-अलग खातों में 27 लाख 28 हजार 500 रुपये जमा करा दिए। लेकिन सेमवाल के खातों में कोई रुपये नहीं आया।उसके बाद लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने घनसाली थाना में अज्ञात आरोपि‍त के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल के आधार पर नोएडा से नाइजिरिया के नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर और नागालैंड निवासी महिला ल्यांग पिखुम्ला चांग को गिरफ्तार करने में सफ़लता हांसिल की है।दोनों ने अलग- अलग एटीएम कार्ड से उक्त धनराशि निकाली थी।

एसएसपी ने बताया कि विक्टर और ल्यांग पिखुम्ला दोनों चार साल से दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रहते हैं। इनका दो साल का बेटा भी है।महिला अभी गर्भ से है। नाइजिरिया निवासी ठग दिल्ली में टूरिस्ट वीजा पर आया था।उसका वीजा खत्म हो गया है। वह दिल्ली में फर्जी तरीके से रह रहा था। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।