Thursday , November 30 2023

सीएम पुष्कर सिँह धामी ने किया “माइक्रो डोनेशन अभियान” का शुभारंभ

वसीम अब्बासी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “माइक्रो डोनेशन अभियान” का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नमो ऐप के माध्यम से सहयोग राशि देकर संगठन को सशक्त बनाने हेतु अपना योगदान दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत, सदैव राष्ट्रहित को वरीयता देकर अंत्योदय के सिद्धांत के साथ राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य कर रही है भाजपा।आइये हम भी मिलकर भाजपा की मजबूती के लिए माइक्रो डोनेशन अभियान का हिस्सा बनकर नमो एप के माध्यम से डोनेशन दें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,संगठन महामंत्री अजय कुमार,कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत,विधायकगण विनोद चमौली,सविता कपूर,एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।