करीब डेढ़ महीने पहले हुए अमरजीत सिंह हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है।तरन तारन के एसपी (डी) डॉ. मेहताब सिंह ने प्रैस कांफ्रैंस करते हुए बताया कि करीब डेढ़ माह पहले बलदेव सिंह गांव चोहला साहिब ने थाना चोहला साहिब में अपने बेटे अमरजीत सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
Loading...
पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि गांव कड़क्का के मंगल सिंह नामक व्यक्ति को शक था कि मृतक अमरजीत सिंह का संबंध उसकी बेटी के साथ है इसी शक के आधार पर मंगल सिंह ने अमरजीत सिंह की हत्या कर उसका शव ब्यास दरिया में फैंक दिया। एसपी ने बताया कि मंगल सिंह को काबू कर उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।