खूबसूरत अदाकाराओं में से एक सनी लियोनी ने सोशल मिडिया का तापमान बढ़ा दिया है| बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते है| इस बार सनी लियोनी का साऊथ इंडियन लुक लोगों के दिलों में आग लगा रहा है| सनी लियोनी भी अपने फैंस की बेताबी को बख़ूबी ध्यान रखती हैं और आए दिन अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं।
सनी लियोनी फिलहाल केरल में हैं और वहां के कल्चर में पूरी तरह ढली हुई नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो साउथ इंडियन लुक में नज़र आ रही हैं। किसी फोटो में सनी बोट पर बैठी नज़र आ रही हैं तो किसी फोटो में उनका क्लोज़अप शॉट दिख रहा है।
फोटोज़ में दिख रहा है कि सनी ने पिंक कलर का ब्लाउज़ और धोती पहनी हुई है जिसके साथ उन्होंने माथे पर पिंक कलर की बिंदी और हाथों में पिंक कलर की चूड़ी पहनी हुई है। इस लुक में सनी बहुत प्यारी लग रही हैं।
उनके फैंस को भी उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। फोटो शेयर करने के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा है, ‘भगवान के अपने देश केरल से मुझे प्यार हो गया’। एक्ट्रेस की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।