बॉलीवुड की सबसे फिट और स्लिम अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर ही सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। साथ ही उनके पति राज कुंद्रा फैन्स के साथ अपनी फोटोज और वीडियो साझा करते रहते हैं। कई बार तो दोनों बहुत मजेदार वीडियोज फैंस के लिए साझा करते रहते हैं। वहीं अब उनके पति राज कुंद्रा ने एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो के जरिये वो बताना चाहते हैं कि अगर शिल्पा शेट्टी पंजाब के किसी गांव की लड़की होतीं तो कैसी दिखती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘अगर मेरी शादी पंजाब के किसी गांव की लड़की से हुई होती तो वह कुछ ऐसी दिखती।’ यह वीडियो लॉन्ग लाची फिल्म के गाने का है और उसमें अभिनेत्री की जगह फेस फिल्टर का प्रयोग करके उन्होंने शिल्पा शेट्टी का चेहरा लगा दिया है।
दोनों के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी को 11 साल हो गए हैं। दोनों का एक बेटा वियान है जोकि 8 साल का है। बीते साल उनकी बेटी समिशा का जन्म हुआ है। बता दें बेटी का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ है। हाल ही में ख़बरें आ रही थीं कि राज कुंद्रा ने अपने बेटे को लैम्बॉर्गिनी कार दिलाई है। मगर इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया था कि यह गलत खबर है। राज कुंद्रा ने कहा था कि असल में उन्होंने टॉय लैम्बॉर्गिनी कार बेटे को दिलाई है।