नया वर्ष प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए सौगात लेकर आया है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और ऑफिसरों की बढ़ी हुई सैलरी रिलीज करने का आदेश दिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद राज्यकर्मियों की 1 जुलाई 2020 से बढ़ी हुई सैलरी को जनवरी में रिलीज किया जाएगा। जिसका लाभ 5 लाख कर्मचारियों को होगा।
राज्य सरकार के इस आदेश के बाद वित्त विभाग ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद से संबंधित विभाग सैलरी रिलीज करने की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि बघेल सरकार की तरफ से सैलरी में वृद्धि 1 जुलाई 2020 को की गई थी। लेकिन कोविड-19 वायरस संक्रमण की वजह से कर्मचारियों को अभी पुरानी सैलरी ही मिल रही थी।
बघेल सरकार के इस निर्णय का प्रदेश के कर्मचारियों ने स्वागत किया है। सरकार के इस निर्णय से सभी कर्मचारी बहुत ज्यादा खुश हैं। हालांकि कर्मचारियों को नयी सैलरी देने के इस निर्णय से प्रदेश सरकार पर 300 करोड़ रुपए का अलावा खर्ज जरूर आएगा।
वहीं, केन्द्र सरकार की तरफ से अभी तक जुलाई में बढ़ाई गई सैलरी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। कोविड-19 वायरस संक्रमण की वजह से केन्द्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि को रोक दिया था। जिसकी वजह से उन्हें अभी पुरानी ही सैलरी दी जा रही है। वहीं, सूत्रों की मानें तो केन्द्र सरकार अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि कर सकता है।