ब्रह्मांड में शनिवार और रविवार यानी (9 और 10 जनवरी) को ऐसा अद्भुत नजारा दिखेगा जो आज से पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। बता दें कि बीते 21 दिसंबर को पूरे 400 साल बाद बृहस्पति और शनि सबसे करीब आए थे। इस खगोलीय घटना के बाद 9 और 10 जनवरी को सूर्यास्त के बाद रात में आकाश में बृहस्पति (सबसे चमकीला), बुध और शनि तीनों ग्रह मिलकर एक छोटा त्रिकोण बनाएंगे। खास बात तो यह है कि इस शानदार नजारे को आप अपनी खुली आंखों से देख सकते हैं।
बताया जा जा रहा है कि तीनों ग्रहों का यह अद्भुत नजारा दक्षिण-पश्चिमी आकाश में दिखेगा। इसलिए आपको एक सटीक एंगल से ही ये दिखाई देगा। किसी ऊंची इमारत की तीसरी या चौथी मंजिल से इसे देखा जा सकेगा। सूर्यास्त के बाद लगभग 30 मिनट तक यह दृश्य आसमान में दिखाई देगा। आसमान में तीनों ग्रह एक रेखा पर बाहर निकल जाएंगे और सूर्यास्त के 90 मिनट बाद पूरी तरह से डूब जाएंगे। इसलिए अगर आप यह अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं तो सूर्यास्त के समय दक्षिण-पश्चिम दिशा में आसमान की तरफ देखें।
बता दें कि शनिवार यानि आज सूर्यास्त के बाद सबसे पहले, बृहस्पति दिखाई देगा। उसके नीचे, बुध और अंत में, शनि बृहस्पति की तुलना में 10 गुना धुंधला दिखाई देगा। वहीं दूरबीन का प्रयोग विशेष रूप से शनि के लिए किया जायेगा। वहीं अगले दिन यानी 10 जनवरी को त्रिभुज के रूप में “ट्रिपल कंजंक्शन” को आसानी से देखा जा सकता है। रविवार को सूर्यास्त के बाद छोटे ग्रह, बुध, बृहस्पति और शनि लगभग समवर्ती त्रिकोण के रूप में दिखाई देंगे, जिसमें बुध सूर्य से थोड़ा दूर चला जाएगा। इसलिए कैलेंडर में 10 जनवरी को चिह्नित करें और अपने अलार्म सेट करें, क्योंकि सूर्यास्त के ठीक आसमान में आपको अद्भुत नजारा दिखेगा।