नई दिल्ली। सीआरपीएफ (CRPF) और (BSF) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में 1.27 लाख से अधिक पद खाली हैं। इस बात की जानकारी ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलमेंट ने 1 जनवरी 2020 तक की पुलिसिंग रिपोर्ट जारी करते हुए बताया। रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न राज्यों की पुलिस में भी 5.31 लाख पद खाली हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों में कुल 26,23,225 पद स्वीकृत हैं, जबकि सेवा में 20,91,488 पुलिस कर्मी हैं। लिहाजा विभिन्न राज्यों के पुलिस बल में एक जनवरी 2020 तक 5,31,737 पद खाली पड़े थे। इन आंकड़ों में नागरिक पुलिस, जिला सशस्त्र पुलिस, विशेष सशस्त्र पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के पद को भी शामिल किया गया है।
1 लाख की आबादी पर हैं 195.39 पुलिसकर्मी
रिपोर्ट के अनुसार 2019 में देश के विभिन्न पुलिसबलों में 1,19,068 पदों पर नियु्क्तियां हुई हैं। जिसके मुताबिक इस समय हर पुलिसकर्मी पर लोगों की जिम्मेदारी का अनुपात यानी पीपीपी 511.81 है। जबकि पुलिस पॉपुलेशन रेशियो के हिसाब से हर एक लाख पर 195.39 पुलिसवालों की मौजूदगी आवश्यक है।
पुलिस में स्त्रियों की संख्या 10.30 फीसदी
केन्द्र गृह मंत्रालय की इकाई बीपीआर एंड डी ने बताया कि पुलिस बलों में स्त्रियों की संख्या 2,15,504 है। जो हिंदुस्तान में कुल पुलिस बल का 10.30 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, केंद्रीय सशस्त्र बलों में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 11,09,511 है, लेकिन एक जनवरी 2020 तक सीएपीएफ में कुल 9,82,391 कर्मी कार्य कर रहे थे। आंकड़ों में बताया गया है कि सीएपीएफ में महिला कर्मियों की संख्या 29,249 है जो कुल क्षमता का 2.98 फीसदी ही है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलमेंट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी खास साल का डीओपीओ उसी वर्ष के दौरान जारी किया गया है।