
अजवाइन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो इस तरह के लड्डू बनाना अच्छा होता है। अजवाइन के ल़ड्डू बनाने के लिए जरूरत होती है एक किलो अजवाइन पिसी हुई, डेढ किलो गेंहू का आटा, 250 ग्राम गोंद, सूखा नारियल छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, चीनी या गुड़, आवश्यकतानुसार देसी घी।
अजवाइन के लड्डू बनाने की विधि
अजवाइन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढाही को गैस पर गर्म कर लें। इसके बाद इसमे एक बड़ा चम्मच देसी घी डाल कर गर्म करें। इसमें गोंद डालकर भून लें। एक अलग बर्तन में निकालकर किनारे रख दें। अब इस गोंद को गर्मागर्म पीस लें।
अब एक कढाही को गैस पर गर्म कर उसमें घी डालें। फिर गेंहू के आटे को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब इस आटे से भूनने की महक आने लगे तो आंच से उतारकर इसमें पिसा हुआ गोंद और घिसा हुआ नारियल डालें। अब इसमे मिश्रण में अजवाइन पिसी हुई मिला लें। ठंडा होने पर इसमें चीनी या गुड़ को मिलाकर लड्डू बनाएं। अगर लड्डू बनने में दिक्कत हो रही हो तो हाथों पर देसी घी को लगाकर फिर लड्डू बांधे। आसानी से सारे लड्डू बंध जाएंगे।