मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन व मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘सुई-धागा’ के प्रमोशन को लेकर लगातार बिजी चल रहे हैं। इसी दौरान इन लोगों ने प्रमोशन को और शानदार बनाने के लिए एक नया चैलेंज शुरू किया है। जिसमे कम से कम वक़्त में सुई के अन्दर धागा डालना रहता है।
वरुण ने ये चैलेंज सबसे पहले अभिनेता अक्षय कुमार को दिया। वहीं अक्षय ने इस चैलेंज को बहुत हंसकर एक्सेप्ट किया लेकिन अक्षय ये चैलेंज जीतने में नाकाम रहे और हार मान लेते हैं।
वरुण धवन ने अपने सोशल अकाउंट पर इन वीडियोस को शेयर भी किया है, जिसमे अक्षय के अलावा आलिया, आदित्य राय कपूर और रणबीर कपूर भी इस चैलेंज का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
वरुण धवन ने अक्षय के साथ-साथ आलिया, आदित्य राय कपूर, रणबीर कपूर और करण जौहर का भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी वरुण के सुई-धागा चैलेन्ज को पूरा करने में लगे हुए हैं।
Loading...
आदित्य राय कपूर और आलिया में से केवल आलिया ही इस चैलेंज को पूरा कर पाती हैं। वहीं दूसरी ओर करण और रणबीर कपूर भी पूरे दिलों-जान से सुई में धागा डालने की कोशिश करते हैं। लेकिन दोनों में से सिर्फ रणबीर कपूर ही सुई-धागा चैलेंज को पूरा कर पाते हैं।
चैलेंज पूरा करते ही करण ने ये चैलेंज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को दे दिया। वरुण का ये चैलेंज काफी दिलचस्प है और इस चैलेंज का ट्रेंड जोरो-शोरों से चल रहा है।

