ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसा नाम जिसके सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चे हैं इनकी खूबसूरती के दीवाने पूरे विश्व में हैं|इनकी खूबसूरती है ही इतनी काबिले तारीफ एक बार जो देख लेता है वो इनका फैन बन जाता है |

ऐश्वर्या रॉय का जन्म मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता कृष्णराज समुद्री जीवविज्ञानी थे। उनकी मां का नाम बृंदा है जो कि गृहणी हैं।

उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम आदित्य रॉय है और वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। वे ऐश्वर्या की फिल्म ‘दिल का रिश्ता’ के सह-निर्माता भी थे|

ऐश्वर्या और उनका परिवार बाद में मुंबई आ गया जहां ऐश्वर्या ने आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से पढ़ाई की थी।

उन्होंने बारहवीं की पढ़ाई जय हिन्द कॉलेज से की और उसके बाद डीजी रूपारेल कॉलेज ज्वाइन कर लिया जहां उन्हें एचएससी परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक आए।

बॉलीवुड में भी ऐश्वर्या राय के खूब जलवे हैं एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दी हैं ऐश्वर्या ने अपने फ़िल्मी करियर में |शादी के बाद बिह इनकी पर्सनालिटी में कोई बदलाव नहीं आया है ये आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी शादी के पहले थी |

भारतीय फिल्म जगत अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन का नाम उच्च श्रेणी में रखा जाता है | बॉलीवुड के साथ-साथ ही ऐश्वर्या रॉय बच्चन 1994 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता भी रही |

बॉलीवुड में एक शानदार करियर इन्हें भारत की सबसे पापुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता हैं।

अपनी जिंदगी में कई पुरस्कारों से भी नवाज़ी जा चुकी है और साथ ही 2 बार इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है।

उन्हें भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सरकार की ओर से औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्मानित किया जा चुका है।

अभी कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या ने अपने ‘ताल’ निर्देशक सुभाष घई के साथ मुंबई में अपने मीडिया इंस्टीट्यूट में एक आश्चर्यजनक यात्रा की , जो हाल ही में 24 जनवरी को अपना ७३वां जन्मदिन मना रहे थे।

साथ ही इन्होने सोशल मीडिया पर भी इस भावपूर्ण इशारे से छुआ है।

काफी हॉट, सेक्सी और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन जिन्होंने खुद को भारत में सबसे प्रभावशाली सेलिब्रिटी के रूप में स्थापित किया है, ने दुनिया भर में प्रसिद्धि को भी बढ़ाया है।

आज हम आपके लिए ऐश्वर्या के कुछ बेहतरीन फोटोज लेकर आये हैं जिसमे उनकी खूबसूरती आपको बखूबी देखने को मिलेगी |

कॉलेज के दौरान ही रॉय ने कुछ मॉडलिंग एसाईनमेंट्स में काम किया।

इसके बाद से ही ऐश्वर्या कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई देने लगी ।

बाद में उन्होंने मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें वे दूसरे स्थान पर रहीं। 1994 में उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

इसके बाद से उन्हें फिल्मों के लिए ऑफर मिलने लगे। अभिनय की शुरूआत उन्होंने तमिल फिल्म ‘इरूवर’ से की। उनकी पहली हिन्दी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ थी।

उनकी पहली कामर्शियल सफल फिल्म ‘जींस’ रही।

इसके बाद उन्हें बड़े पैमाने पर तब सफलता मिली जब संजय लीला भंसाली ने उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ में पारो के रोल लिए कास्ट किया।

आज ऐश्वर्या अपनी फॅमिली के साथ हैं और उनकी एक बेटी भी है और अपने परिवार के साथ साथ अपने करियर को भी काफी अच्छे से हैंडल कर रही हैं |

आपका एक लाइक बताएगा कि आपको यह खबर पसंद आई है, अगर खबर पसंद है तो लाइक जरुर करें?
Loading...