सुप्रीम कोर्ट के जाने—माने अधिवक्ता और देश के पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी ने रविवार को यह बात इंदौर में कही। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में जेठमालानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री जेटली पर भी जमकर बरसे। जेठमलानी ने बेहद तल्ख लहजे में प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री पर कमेंट किए। उन्होंने जेटली पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। चर्चा के दौरान लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि अब तीसरा मोर्चा ही एकमात्र विकल्प, पश्चिम बंगाल की सीएम सबसे ईमानदार नेता हैं और वे ही थर्ड फ्रंट का नेतृत्व करेंगी। भाजपा और कांग्रेस का असली मकसद जनता को लूटना जेठमलानी ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों दलों के नेता भ्रष्टाचारी हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का असली मकसद जनता को लूटना है। वर्तमान में देश के बड़े-बड़े नेताओं को देश और जनता से कोई लेना देना नही है।