राजस्थान के बांसवाड़ा से बीजेपी विधायक जीतमल खांट पर अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
यह घटना उदयपुर रोड स्थित बड़लिया टोल प्लाजा की है। शुक्रवार को बीजेपी विधायक अपनी निजी गाड़ी से भीमपुर से बांसवाड़ा की तरफ जा रहे थे। टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने उनसे टोल मांगा क्योंकि गाड़ी उनकी निजी थी। टोल मांगने की बात पर विधायक जीतमल खांट और उनके साथ गाड़ी में मौजूद उनके साथियों ने टोल कर्मचारियों के कैबिन में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
#Banswada: Former State Minister & BJP MLA Jeetmal Khant (in Green) slaps and manhandles toll workers for collecting toll from his supporters. #Rajasthan pic.twitter.com/sw1rYXMhnf— ANI (@ANI) March 17, 2018
Loading...
वारयल वीडियो में भाजपा विधायक एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारते और बाल नोंचते दिख रहे हैं। यह वीडियो उदयपुर रोड पर बड़लिया के पास स्थित टोल बूथ का बताया जा रहा है। विधायक के अलावा उनके साथ के लोगों ने भी टोलकर्मी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। यह पूरा हादसा टोलबूथ में लगे कैमरे में कैद हो गया।
आपका एक लाइक बताएगा कि आपको यह खबर पसंद आई है, अगर खबर पसंद है तो लाइक जरुर करें?