नई दिल्ली। रसभरे गुलाबी होंठ देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। महिलाएं अपने होंठों की खूबसूरती को लेकर ज्यादा चिंतित रहती हैं। बहुत ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से इनका रंग काला पड़ने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। इनके इस्तेमाल से आप अपने होंठों को आकर्षक बना सकती हैं।
Loading...
जानिए होंठों को आकर्षक बनाने के कुछ घरेलू उपाय
शलगम का रस लिप्स पर लगाने से इनका कालापन दूर हो जाएगा। इसे लगाने से आपके लिप्स नैचुरली गुलाबी हो जाएंगे।
नारियल के तेल के बहुत फायदे हैं। यह लिप्स के कालेपन को भी दूर कर देगा। इसके लिए नारियल के तेल में खीरे और नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगाने से कालापन दूर हो जाएगा।
इसके अलावा अगर आपके लिप्स काले होने के साथ-साथ ड्राई भी हैं तो आप संतरे के रस का इस्तेमाल करें। संतरे का रस लगाने से लिप्स मुलायम होंगे और उनका कालापन भी दूर हो जाएगा।
हल्दी पाउडर से भी लिप्स का कालापन दूर होता है। इसके लिए हल्दी पाउडर में थोड़ी सी मलाई मिलाकर इन पर लगाएं। हफ्ते में दो बार लगाने से जल्द असर होगा।
अनार के दानों से भी इनका कालापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए अनार के दानों को अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद इसमें मलाई मिलाकर लिप्स पर लगाएं। इस उपाय को कुछ दिन तक ट्राई करें। आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।