Saturday , July 27 2024

PM मोदी ने रवनीत बिट्‌टू को सौंपी दो बड़ी जिम्मेदारियां, पढ़िए कौन से मंत्रालय मिले

खबर खास, चंडीगढ़:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों में विभाग बांट दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब से रवनीत सिंह बिट्टू को राज्य रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कैबिनेट में शामिल 30 मंत्रियों में से ज्यादातर को पुराने मंत्रालय दिए गए हैं। याद रहे कि राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री और नितिन गडकरी फिर से सड़क परिवहन मंत्री रहेंगे।

वित्त मंत्री रहेंगी सीतारमण…

मंत्रियों की सूची के मुताबिक निर्मला सीतारमण फिर से वित्त मंत्री रहेंगी। इसी तरह डॉ. जयशंकर को विदेश मंत्रालय, एच.डी. कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय सौंपा गया है जबकि पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय, जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय, वीरेंद्र को मंत्रालय मिला है।

वैष्णव को रेल मंत्रालय…

सूची के मुताबिक कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य मंत्रालय, जुएल ओराम को जनजातीय कार्य मंत्रालय, बिहार के गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय, अश्विनी को कपड़ा मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। वैष्णव को रेल मंत्रालय और सूचना मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

संचार मंत्री बनें सिंधिया…

जानकारी के मुताबिक गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है जबकि भूपेन्द्र यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए तेलुगु देशम पार्टी-टीडीपी नेता राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है।

मनोहर लाल खट्‌टर को शहरी विकास…

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी विकास के अलावा ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार मिला है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जबकि
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ रसायन और उर्वरक विभाग, किरण रिजिजू को भूविज्ञान मंत्रालय से संसदीय कार्य मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी तरह अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री रहेंगे। सर्बानंद सोनोवाल जहाजरानी मंत्रालय का कार्यभार संभालते रहेंगे। जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।