Saturday , July 27 2024

LOKSABHA ELECTION : पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 सीट पर मतदान जारी

खबर खास, चंडीगढ़:

लोकसभा चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर मतदान जारी है. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. इस चरण में 2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं.

सवा दो करोड़ मतदाता
राज्य में कुल 2,14, 61,741 वोटर हैं, जिनमें 1,12,86,727 पुरूष, 1,01,74,241 महिलाएं, 773 ट्रांसजैंडर, 1,58,718 पी. डब्ल्यू. डी (दिव्यांग) और 1614 एन. आर. आई. (प्रवासी भारतीय) वोटर शामिल हैं। राज्य में पहली बार अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग करने वाले वोटरों की गिनती 5,38,715 और 85 साल और इससे अधिक आयु के वोटरों की गिनती 1,89,855 है। उन्होंने कहा कि राज्य में 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाऐ गए हैं, जिनमें से 5694 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील (क्रिटीकल) घोषित किये गए हैं।