Saturday , July 27 2024

LOKSABHA ELECTION : अब तक पंजाब में इतना हुआ मतदान, पढ़िए कहां कितने फीसद वोटिंग

खबर खास, चंडीगढ़:

लोकसभा चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर मतदान जारी है. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस चरण में 2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं।

11 बजे तक मतदान – 23.91%

गुरदासपुर 24.72
अमृतसर 20.17
खडूर साहिब 23.46
जालंधर 24.59
होशियारपुर 22.74
आनंदपुर साहिब 23.99
लुधियाना 22.19
फतेहगढ़ साहिब 22.69
फरीदकोट 22.41
फिरोजपुर 25.73
बठिंडा 26.56
संगरूर 26.26
पटियाला 25.18