Saturday , July 27 2024

Weather : पंजाब में पारा 45 पार, गर्मी और हीट वेव के कारण चारों तरफ हाहाकार

खबर खास, चंडीगढ़:

पंजाब में गर्मी और हीट वेव के कारण चारों तरफ हाहाकार जैसा माहौल है। तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई जगहों पर ये 45 डिग्री को पार कर गया है। दूसरी तरफ अपने रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब के अमृतसर से खबर आ रही है कि यहां पारा 45 डिग्री को भी पार कर गया है। लू के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर इस गर्मी के कारण सैलानियों की आमद पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। तापमान 48 डिग्री को भी पार कर सकता है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पारा बढ़ने से गर्मी पर क्या असर पड़ने वाला है। दूसरी ओर डाक्टरों ने लोगों को घरों में रहकर लू और हीट वेव से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा पेयजल का भी अधिक इस्तेमाल करने को कहा है।