Saturday , July 27 2024

आप से बतौर स्टार प्रचारक केजरीवाल, मान करेंगे प्रचार

पांच प्रमुख चेहरों के दम पर उतरेगी आम आदमी पार्टी
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांगने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के अलावा सीएम भगवंत मान, संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक और आतिशी पंजाब में पार्टी के स्टार प्रचारकों की अहम भूमिका में नजर आएंगे।
इंडिया गठबंधन की पंजाब में अलग राह के कारण आप केवल अपने दमखम पर चुनाव लड़ रही है। यहां तक की आप का सीधा मुकाबला पूर्व की कांग्रेस सरकार के साथ ही है। आप के इन पांच प्रमुख चेहरों के अलावा दिल्ली और पंजाब के मंत्री और विधायक भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। पंजाब कैबिनेट के सदस्य हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोड़ामाजरा,हरजोत सिंह बैंस, ब्रहम शंकर जिम्पा के अलावा अन्य विधायक शामिल हैं।

Star Campaigners List- Punjab05132024 (1)