Sunday , May 19 2024

फंड की कमी को लेकर चंडीगढ़ से शिअद उम्मीदवार बुटरेला ने लौटाया टिकट

खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल यानि शिअद के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। सोमवार को उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर बादल को अपना टिकट लौटा दिया।
बुटेरला ने आरोप लगाया है कि चुनाव लड़ने से पहले पार्टी के सामने मांग रखी थी कि चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल पहली बार चुनाव लड़ रहा है। इसलिए चंडीगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए सीनियर नेताओं की जरूरत पड़ेगी, लेकिन पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज भी 13 सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। 14वीं सीट को वह भूल गए हैं।
हरदीप सिंह चंडीगढ़ अकाली दल के प्रधान और नगर निगम में पार्टी के इकलौता पार्षद हैं। ​​​​​हरदीप सिंह ने ऐलान किया है कि उनके साथ-साथ चंडीगढ़ अकाली दल की सभी इकाइयों के प्रधानों ने भी इस्तीफा दे दिया है। वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। वह सिर्फ पार्टी की नीतियों से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे हैं।
बुटेरला ने कहा कि वह एक गरीब किसान का बेटे हैं और अकेले चुनाव नहीं लड़ सकते। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी फंड की जरूरत थी लेकिन पार्टी की तरफ से मुझे फंड नहीं दिया गया। बुटरेला ने कहा कि उन्होंने 3 बार अपने दम पर चुनाव लड़कर नगर निगम के पार्षद का चुनाव जीता है। उनके पिता नहीं है इसलिए उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को कहा था कि आप ही मेरे पिता हैं, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी।