Tuesday , April 30 2024

लोकसभा चुनाव-2024 : सुनीता केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों के साथ की अहम बैठक

खबर खास, चंडीगढ़ :
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियों पर पूरा जोर दे दिया है जिसके चलते कार्यकर्ताओं में भी जोश है। वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज पंजाब के आप उम्मीदवारों की बैठक दिल्ली में बुलाई। इस बैठक में चुनावों को लेकर अग्रिम रणनीति तय की गई।
यहां उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को लेकर बीते दिन आप ने पंजाब के उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची जारी कर दी थी और वह एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने पंजाब में सभी 13 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।आप की स्टार प्रचारक बनीं सुनीता केजरीवाल, लोकसभा चुनाव में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
वहीं आम आदमी पार्टी ने गुजरात लोकसभा के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा भी की। हालांकि इस सूची में पहले नंबर में अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरा नाम उनकी पत्नी सुनीता का है। इस सूची के आने से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार लोकसभा चुनाव में सुनीता केजरीवाल अहम जिम्मेदारी निभा सकती हैं। लेकिन इस सूची के आने के बाद साफ हो गया है कि वह आप के लिए गुजरात में प्रचार करेंगी। यहां आम कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।