Monday , May 20 2024

शुभकरण का अंतिम संस्कार आज, बहन को पंजाब पुलिस में मिलेगी नौकरी

खबर खास, चंडीगढ़ :
किसान आंदोलन में शहीद हुए 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह का आज अंतिम संस्कार होगा। पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने यहां कहा कि कानूनी एक्सपर्ट से विचार विमर्श करने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने शुभकरण की बहन को पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद की नौकरी भी देने का फैसला किया है। गिल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से परिवार को एक करोड़ रूपया और उनके परिवार की इच्छा के अनुसार शुभकरण की बहन को कांस्टेबल पद पर नौकरी देने का फैसला लिया गया है।

The post शुभकरण का अंतिम संस्कार आज, बहन को पंजाब पुलिस में मिलेगी नौकरी first appeared on Khabar Khaas.