Thursday , May 9 2024

पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ के भाजपा विधायक दल कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

खास खबर, चंडीगढ़:
पंजाब कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा के विधायक दल कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओ ने भाजपा मुर्दाबाद, ‘खट्टर सरकार होश में आओ ’, ‘गृह मंत्री होश में आओ ’, ‘किसान विरोधी सरकार होश में आओ ’ और ‘किसानों के लिए हरियाणा का बार्डर खोलने को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजिंदर कौर भट्टल समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

The post पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ के भाजपा विधायक दल कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन first appeared on Khabar Khaas.