Saturday , July 27 2024

किसानों के दिल्ली कूच के आहृवान के बाद चंडीगढ़ प्रषासन ने लगाई धारा 144

‘दिल्ली कूच’ से पहले यूटी प्रशासन ने लगाई धारा 144
घग्गर पुल पर पुलिस ने चार लेयर में तक बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
खबर खास, चंडीगढ़:
हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के 13 फरवरी के ‘दिल्ली कूच’ के आह्वान के बाद तीन राज्य हाई अलर्ट पर हैं। किसानों के दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही कई सीमाएं सील कर दी है जबकि आसपास के इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीं अब चंडीगढ़ प्रषासन ने भी यूटी में धारा 144 लागू कर दी है।
इसी बीच भाकियू उगराहां गुट के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है।
किसानों की तैयारियों को देखते हुए हरियाणा पुलिस और प्रशासन ने शंभू बॉर्डर के बाद रविवार को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित झरमड़ी बॉर्डर भी बंद कर दिया गया। साथ ही पंजाब से हरियाणा आने वाले सभी बार्डर सील कर 12 जिलों में धारा 144 लागू कर सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला किया है।
अंबाला में हरियाणा-पंजाब की सीमा पर बने घग्गर पुल पर पुलिस ने चार लेयर में सुरक्षा तैयार की है। इसमें पहली तीन लेयर में कंकरीट के बैरिकेडिंग के ऊपर कंटीली तारें और आखिर में लोहे के कांटे बिछाए गए हैं। इन्हें ही सीमेंट और बजरी के घोल से पक्का किया गया है। घग्गर नदी के पुल पर किसानों की मूवमेंट की संभावना को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी और जैमर लगाए गए हैं। किसानों को रोकने के लिए बीएसएफ की टुकड़ी सबसे आगे रहेगी। इसके बाद आरएएफ और फिर हरियाणा पुलिस के जवान मोर्चा संभालेंगे।

 

The post किसानों के दिल्ली कूच के आहृवान के बाद चंडीगढ़ प्रषासन ने लगाई धारा 144 first appeared on Khabar Khaas.