Saturday , July 27 2024

चंडीगढ में पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिए युकां अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता

खबर खास, चंडीगढ़:

युवा कांग्रेस की ओर से रविवार को पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें की। बाद में युकां अध्यक्ष मोहित मोहिंदरा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस मौके पर पंजाब युका अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में अपराध, दिनदिहाड़े हत्याएं, जबरन वसूली, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने में पूरी तरह से विफल रही है। राजनीतिक थिंक टैंक को सामूहिक रूप से कानून और व्यवस्था की विफलता के समाधान पर विचार करना चाहिए और रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग की की।

The post चंडीगढ में पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन first appeared on .