Saturday , July 27 2024

केंद्रीय मंत्री शेखावत व जाखड़ विकास यात्रा लेकर पहुंचे बलौंगी

बलौंगी : विकसित भारत संकल्प यात्रा आज, शनिवार को बलौंगी पहुंची। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। इस अवसर पर इन नेताओं ने इलाके की जनता से सीधा संवाद किया व इस यात्रा का उद्देश्य बताया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन 70 फीसदी घरों में 70 साल से अधिक शासन करने वाले यदि बिजली व पानी भी नहीं पहुंचा सके, ये अतीत की सरकारों की आम जनता की समस्याओं के निद्रा की मुद्रा साबित करने वाले तथ्य हैं। इन पुरानी जरूरतों को पूरा करने का इंतजाम भाजपा ने करके दिखाया है। यही इस यात्रा का असली मकसद है। इस आयोजन में बहुत सारी विकास पक्षीय व लाभदायक योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना सर्वाधिक कामयाब योजना व आम जनमानस के लिए जीवन के विकट समय में साथी जैसी भूमिका निभा रही है। वहीं सुकन्या योजना में यदि युवा महिलाओं के लिए बनाई गई है तो  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हाथ से कारने वाले कार्यों  से संबंधित समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल किया गया है।

यात्रा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जाखड़ ने कहा कि करोना जैसे संकट काल में भारत सरकार ने देश भर में 250 करोड़ वैक्सिन लगवा कर पूरे देश के साथ अपनी सरकार की प्रतिबद्धता साबित की। अब भी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते हमारी सरकार अपने प्रत्येक नागरिक कर कुछ न कुछ सहायता पहुंचाने की प्रतिज्ञा को पूरा कर रही है।