Saturday , July 27 2024

पंजाब भाजपा ने किसान मोर्चा प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची की जारी

खबर खास, चंडीगढ़:
भारतीय जनता पार्टी पंजाब किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के परामर्श पर वीरवार को किसान मोर्चा पंजाब के नव नियुक्त जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी की।

जारी की गई सूची के अनुसार कुलवंत सिंह फूला को जिला अमृतसर ग्रामीण प्रभारी, जसबीर सिंह सुजानपुर को जिला अमृतसर शहरी प्रभारी, बलवंत सिंह गिल सैनीवाला को जिला बरनाला प्रभारी, कुलदीप सिंह काहलों को जिला बटाला प्रभारी, मनोज कुमार जुनीजा को जिला बठिंडा ग्रामीण प्रभारी, रमनदीप सिंह को जिला बठिंडा शहरी प्रभारी, गुरचरन सिंह संधू पूर्व जिला परिवहन अधिकारी को जिला फरीदकोट प्रभारी, जसविंदर सिंह खनौरा को जिला फतेहगढ़ साहिब प्रभारी, भुपिंदर सिंह सेक्खों को जिला फाजिल्का प्रभारी, रविंदर सिंह बराड़ को जिला फाजिल्का सह-प्रभारी, जगजीत सिंह मिल्खा को जिला फिरोजपुर प्रभारी, बिक्रमजीत सिंह रंधावा को जिला गुरदासपुर प्रभारी, ओंकार सिंह को जिला होशियारपुर शहरी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जबकि बोहर सिंह गिल लंडे को जिला जगरांव प्रभारी, सुखजिंदर सिंह जिला जालंधर शहरी प्रभारी, सुखवंत सिंह टिल्लु को जिला जालंधर उत्तरी प्रभारी, गुरभेज सिंह को जिला जालंधर दक्षिण प्रभारी, निशान सिंह को जिला कपूरथला प्रभारी, सतनाम सिंह को जिला खन्ना प्रभारी,  सत्कार कौर को जिला लुधियाना ग्रामीण प्रभारी, प्रभजोत सिंह बराड़ को जिला लुधियाना ग्रामीण सह-प्रभारी, सतीश कुमार मल्होत्रा को जिला लुधियाना शहरी प्रभारी, राम सिंह को जिला मालेरकोटला प्रभारी, अमरिंदर सिंह गोल्डी को जिला मालेरकोटला सह-प्रभारी, मेजर सिंह रंधावा को जिला मानसा प्रभारी, डा. जरनैल सिंह को जिला मानसा सह-प्रभारी, लखविंदर सिंह मोमी को जिला मोगा प्रभारी, जसविंदर सिंह पंजग्राईं को जिला मोगा सह-प्रभारी, हरप्रीत सिंह सरपंच को जिला मोहाली प्रभारी, मेजर सिंह टिब्बी को जिला मुक्तसर प्रभारी, शाम लाल को जिला होशियारपुर ग्रामीण मुकेरियां प्रभारी, हरमिंदर पाल सिंह आहलुवालिया को जिला नवांशहर प्रभारी, साहिब सिंह ढिल्लों को जिला पठानकोट प्रभारी, राहुल सिंह सिद्धु को जिला पटियाला ग्रामीण उत्तरी प्रभारी, हरजीत सिंह रामगढिय़ा को जिला पटियाला दक्षिण प्रभारी, हरजिंदर सिंह हरिका को जिला पटियाला ग्रामीण दक्षिण शहरी सह-प्रभारी, हरचरण सिंह अगेती को जिला पटियाला शहरी प्रभारी, देविंदर सिंह को जिला रोपड़ प्रभारी, नरेंद्र पाल सिंह को जिला संगरूर वन प्रभारी, अजैब सिंह होडला को जिला संगरूर-टू प्रभारी, जुगराज सिंह कटोरा को जिला तरनतारन प्रभारी और हरप्रीत सिंह गिल को जिला तरनतारन सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।