Saturday , July 27 2024

केंद्र पर भड़के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा |

कहा, भाजपा ने पंजाब का मारा हक

खबर खास, चंडीगढ़ :

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा केंद्र सरकार पर खासे भड़के हुए हैं। उन्होंने टवीट करते हुए कहा कि पंजाब में व्यापार के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह नहीं है इसलिए केंद्र सरकार को अटारी और वाघा सीमाएं व्यापार के लिए खोलनी चाहिए।

बाजवा ने कहा कि पंजाब में व्यापार के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह नहीं है। पंजाब के पास एक सूखा बंदरगाह था जिसपर हजारों सालों से एक रेशम मार्ग था जो अमृतसर, लाहौर और रावलपिंडी से मध्य एशिया तक जाता था।

उन्होंने कहा कि देश का व्यापार कई देशों के साथ होता है, जिनके साथ उसके अच्छे संबंध नहीं होते। अटारी सीमा खुलने से पंजाब की प्रगति होगी।

उन्होंने कहा कि यदि दोनों पंजाब प्रगति करेंगे तो दोनों देशों के लोग भी आपस में शांति स्थापित करने में रुचि लेंगे। कहा, यदि हम दोनों देशों के बीच शांति लाना चाहते हैं तो व्यापार स्थापित हो जाए, शांति खुद-ब-खुद स्थापित हो जाएगी।