Friday , December 1 2023

World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले बकरियां चराते दिखे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। विश्व कप की शुरुआत कल यानी 5 अक्टूबर से होने वाला है। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत बकरी चराने वाले बन गए हैं। ऋषभ पंत सैकड़ों बकरियां अपने साथ लेकर चरा रहे हैं। ऋषभ के हाथ में एक लाठी और गले में गमछा है। इस वीडियो को खुद बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

‘ईशान को मिली बकरी बनने की सलाह’

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ सैकड़ों बकरियां लेकर बीच सड़क पर खड़े हैं। तभी उधर से क्रिकेट टीम की बस आती है और ऋषभ बस को रोक देते हैं। बस से भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन नीचे उतरते हैं। इसके बाद पंत दोनों खिलाड़ियों को ‘GOAT’ बनने की सलाह देते हैं। इससे ईशान चौक जाते हैं और कहते हैं बकरी कैसे और क्यों बनना है। फिर गिल ईशान को समझाते हैं और कहते हैं कि ‘GOAT’ का अर्थ ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम।

फैंस चटकारे लेकर देख रहे वीडियो

पंत दोनों खिलाड़ियों को सलाह देते हैं कि जल्दी मैदान पर पहुंचोगे तो थोड़ी ज्यादा प्रैक्टिस हो जाएगी। तभी तो ‘GOAT’ बन सकते हैं। इसके बाद वीडियो के अंत में ऋषभ बकरी की तरह आवाज भी निकालते हैं और कहते हैं में….। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को वीडियो काफी पसंद आया है। फैंस चटकारे लेकर वीडियो पर अपनी टिप्पणी कर रहे हैं।

 Read Also: क्या आप जानते हैं? ICC ने क्यों बनाया Sachin Tendulkar को वनडे विश्व कप का ब्रांड एंबेसडर बनाया

The post World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले बकरियां चराते दिखे ऋषभ पंत, देखें वीडियो first appeared on हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news – Informalnewz hindi.