Tuesday , April 16 2024

घांस फूंस से बांध रखा था पिंजरा,तेंदुआ तो फंसा लेकिन पिंजरा तोड़कर हो गया फ़रार

अज़हर मलिक

काशीपुर।पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ,पिंजरा तोड़ कर फरार हो गया।मानपुर रोड पर स्थित कौशांबी कॉलोनी में लगाए गए थे पिंजरे,लगभग सुबह 4:30 बजे शिकार की तलाश में निकला था तेंदुआ,शिकार के लालच में फंसा था पिंजरे में तेंदुआ।लगभग 2 घंटे के अंदर ही वन विभाग के मंसूबो पर पानी फेरकर पिंजरा तोड़ने के बाद फुर्र हो गया तेंदुआ, तेंदुए के पिंजरा तोड़कर फ़रार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों में और भी डर का माहौल है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि घास फूसो से बांध रखा था पिंजरा।जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा आखिर पिंजरा तेंदुए ने कैसे तोड़ा।