Friday , May 17 2024

गंगोत्री हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

वसीम अब्बासी

देहरादून।पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है।गंगोत्री हाईवे पर बंन्दर कोट के पास बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण बाधित हो रहा है।भारी मश्कत के बाद लगभग 35 घण्टे बाद बीआरओ द्वारा ये मार्ग खोला गया था।लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते यहाँ फिर से भूस्खलन होने की खबरें सामने आ रही हैं।

जानकारों की मानें तो भूस्खलन जोन से जिला प्रशासन ओर बीआरओ भी सकते मे है कि आखिर इसका उपाय क्या किया जाए।दोनो तरफ यात्री वाहन फंसे हुए है फिलहाल देवीधार से वाहनों का आवागमन करवाया जा रहा है।जिसके लिए यात्रीयों एवं स्थानीय लोगों को 30 किलोमीटर अतिरिक्त जाना पड रहा है।