Thursday , April 25 2024

चीनी मिल की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित

रिपोर्टर : शमा सलमानी

बाजपुर चीनी मिल के पैराई सत्र में आई दिक्कतों की जांच के लिए शुगर फेडरेशन के निर्देश पर 3 सदस्यीय टीम जांच के लिए बाजपुर पहुची। जहां जांच टीम ने शुरुआती तौर पर किसानों से वार्ता की और किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। बता दें कि बाजपुर चीनी मिल के बीते पेराई सत्र में तकनीकी समस्याओं के चलते चीनी मिल का पेराई सत्र सही तरीके से नहीं चल पाया है। जिससे चीनी मिल को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है इसी के चलते बाजपुर के किसानों द्वारा चीनी मिल में आई दिक्कतों की जांच की मांग की जा रही थी जिसके चलते शुगर फेडरेशन ने बाजपुर चीनी मिल की तकनीकी समस्याओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। शुगर फेडरेशन के निर्देश पर 3 सदस्य टीम बाजपुर चीनी मिल पहुंची। जहां जांच टीम ने शुरुआती तौर पर क्षेत्र के किसानों से वार्ता की और समस्याओं की जानकारी। वही जांच टीम के अध्यक्ष विवेक प्रकाश ने बताया कि शुगर फेडरेशन के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया है जिसमें चीनी मिल की तकनीकी समस्याओं की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं सामने आएंगी उनकी रिपोर्ट बनाकर फेडरेशन को भेजी जाएगी जिससे समय पर चीनी मिल की समस्याओं को समाप्त किया जा सके।