नई दिल्ली. दुनियाभर में शुक्रवार को विश्व योग दिवस (International Yoga Day 2019) का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर भारत में जहां पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Yoga) खुद इस वैश्विक अभियान की अगुवाई कर रहे हैं, वहीं दुनिया के कई अन्य देशों में भी इस आयोजन को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है.
Delhi: Lok Sabha Speaker Om Birla along with parliamentarians and parliament staff perform Yoga on #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/zUmLlXjQM3
— ANI (@ANI) June 21, 2019
योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने इस बार देश के पूर्वी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में योगाभ्यास करने का फैसला किया है. रांची में 40 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी योग करेंगे. रांची के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित राजपथ पर भी हजारों की संख्या में मौजूद लोग योगाभ्यास कर रहे हैं.
Yoga being performed at the French embassy in Delhi on #InternationalDayofYoga . pic.twitter.com/QW3r2KLCas
— ANI (@ANI) June 21, 2019
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्रसंघ में अपने भाषण के दौरान 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाए जाने का आह्वान किया था. उनकी अपील पर ही राष्ट्रसंघ ने हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया.
Jharkhand: Prime Minister Narendra Modi interacts with people after performing yoga at Prabhat Tara ground in Ranchi on #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/Ny0Ksd0A2Z
— ANI (@ANI) June 21, 2019
भारत की प्राचीन जीवनशैली में शामिल योग, पूरे विश्व को स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है. योग से होने वाले लाभों को देखते हुए ही विश्व के कई देशों ने योग को अपनाया है. पिछले कई वर्षों से हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है.
Union Home Minister Amit Shah and Haryana CM ML Khattar perform Yoga at Rohtak on #InternationalDayofYoga . pic.twitter.com/Qidq9WV5Rx
— ANI (@ANI) June 21, 2019